Saturday, 28 November 2026

काशी के कोतवाल से लिया आशीर्वाद, बाबा विश्वनाथ के दरबार में की लोकमंगल की प्रार्थना

काशी के कोतवाल से लिया आशीर्वाद, बाबा विश्वनाथ के दरबार में की लोकमंगल की प्रार्थना 

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से किया पूजन-अभिषेक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना

सुरेश गांधी

वाराणसी। काशी की आध्यात्मिक परंपरा और सनातन आस्था के अनुरूप उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा कालभैरव और बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन से शुरू हुई उनकी धार्मिक यात्रा बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के साथ आगे बढ़ी। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति, समृद्धि और लोककल्याण के साथ उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों की सलामती, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

सबसे पहले उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने बाबा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष से उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद दोनों श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन संपन्न किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा से सभी के कल्याण, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भी उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुकता दिखी।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाराणसी पहुंचे हैं। काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत रिश्तों को मजबूत करने वाले इस आयोज
न
से पहले दोनों नेताओं का मंदिरों में दर्शन-पूजन करना विशेष महत्व रखता है।

No comments:

Post a Comment

योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान

  योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान  लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए IIM मुंबई ने ...