करोड़ों खर्च, फिर भी वीरान क्यों है भदोही का कारपेट एक्सपो मार्ट?
संजय गुप्ता
ने
CEPC चेयरमैन
को
लिखा
पत्र,
दुकानों
के
पारदर्शी
आवंटन
और
समयबद्ध
संचालन
की
उठाई
मांग
मुख्यमंत्री की
मंशा
के
अनुरूप
परियोजना
को
धरातल
पर
उतारने
की
पहल,
भदोही
समेत
पूर्वांचल
के
कालीन
उद्यमियों
को
मिले
स्थायी
व्यावसायिक
मंच
भदोही। कालीन नगरी की औद्योगिक
पहचान को वैश्विक बाजार
में नई ऊंचाई देने
के उद्देश्य से करोड़ों रुपये
की लागत से तैयार
भदोही कारपेट एक्सपो मार्ट आखिर कब पूरी
तरह गुलजार होगा? सरकारी निवेश से तैयार इस
महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ अब
तक कालीन उद्योग, निर्यातकों और स्थानीय कारोबारियों
को पूरी क्षमता से
क्यों नहीं मिल पा
रहा है? इन सवालों
के बीच मार्ट के
शीघ्र संचालन की मांग तेज
होने लगी है। कारपेट
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) की कमेटी ऑफ
एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य और
प्रमुख कालीन उद्यमी संजय गुप्ता ने
इस मुद्दे पर सीईपीसी चेयरमैन
को पत्र लिखकर तत्काल
ठोस पहल की मांग
की है।
संजय गुप्ता ने
पत्र में कहा है
कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भदोही कारपेट
एक्सपो मार्ट के निर्माण पर
सार्वजनिक धन का निवेश
इस उद्देश्य से किया था
कि कालीन निर्माताओं, निर्यातकों और व्यापारियों को
एक आधुनिक एवं समर्पित व्यावसायिक
मंच मिल सके। इसके
माध्यम से भदोही को
अंतरराष्ट्रीय कालीन व्यापार के प्रमुख केंद्र
के रूप में स्थापित
करने की परिकल्पना की
गई थी। लेकिन परियोजना
का लंबे समय तक
पूरी क्षमता से संचालित न
होना इसके मूल उद्देश्य
पर सवाल खड़े करता
है। उनका कहना है
कि सार्वजनिक धन से तैयार
ऐसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ समय
रहते उद्योग को मिलना चाहिए।
पारदर्शी आवंटन से खुले कारोबार के रास्ते
संजय गुप्ता ने
मार्ट की उपलब्ध दुकानों
का कालीन निर्माताओं, निर्यातकों, व्यापारियों और अन्य पात्र
उद्यमियों को पारदर्शी एवं
व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत आवंटन
करने का सुझाव दिया
है। उनका मानना है
कि इस सुविधा का
दायरा केवल भदोही तक
सीमित नहीं रहना चाहिए।
मिर्जापुर, वाराणसी और देश के
दूसरे कालीन उत्पादक क्षेत्रों के उद्यमियों को
भी यहां अपने प्रतिष्ठान
स्थापित करने के लिए
प्रोत्साहित किया जाए। इससे
मार्ट में नियमित कारोबारी
गतिविधियां बढ़ेंगी और खरीदारों को
एक ही स्थान पर
विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित
हो सकेगी।
दुकानों से आगे बढ़कर बने अंतरराष्ट्रीय बाजार
पत्र में उन्होंने
मार्ट को महज दुकानों
का परिसर बनाने के बजाय घरेलू
और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए एक
प्रमुख मार्केटिंग डेस्टिनेशन के रूप में
विकसित करने पर जोर
दिया है। आयातकों, इंटीरियर
डिजाइनरों, कारोबारी प्रतिनिधियों और विदेशी खरीदारों
को आकर्षित करने के लिए
नियमित व्यावसायिक गतिविधियां, प्रचार-प्रसार और व्यापारिक आयोजन
जरूरी हैं। इसके साथ
ही सुरक्षा, साफ-सफाई, रखरखाव
और अन्य बुनियादी सुविधाओं
के लिए प्रभावी प्रशासनिक
व्यवस्था भी बनाई जानी
चाहिए।
कारीगरों से लेकर निर्यातकों तक पहुंचे लाभ
संजय गुप्ता के
मुताबिक, कारपेट एक्सपो मार्ट का नियमित संचालन
शुरू होने से केवल
बड़े निर्यातकों को ही नहीं,
बल्कि छोटे निर्माताओं, बुनकरों,
कारीगरों और स्थानीय कारोबारियों
को भी लाभ मिल
सकता है। एक स्थायी
व्यापारिक केंद्र विकसित होने से खरीदारों
की आवाजाही बढ़ेगी, नए व्यावसायिक अवसर
पैदा होंगे और क्षेत्र में
रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों
को गति मिलेगी। इससे
भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों को वैश्विक बाजार
में नई पहचान दिलाने
में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हो समयबद्ध कार्रवाई
संजय गुप्ता ने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भदोही कारपेट एक्सपो मार्ट दौरे का उल्लेख करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भी इस सुविधा को संचालित कर इसके निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने पर जोर दे चुके हैं। ऐसे में अब जरूरी है कि सीईपीसी चेयरमैन और कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन इस दिशा में निश्चित समय-सीमा तय करें। दुकानों के आवंटन से लेकर प्रबंधन और व्यावसायिक गतिविधियों की शुरुआत तक पूरी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जनता के धन से तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना को केवल भवन बन जाने तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसकी वास्तविक सफलता तभी होगी, जब यहां कारोबार शुरू हो, खरीदार पहुंचें और भदोही के कालीन उद्योग को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिले। अब जरूरत इंतजार बढ़ाने की नहीं, बल्कि फैसले लेकर परियोजना को उसके वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचाने की है।
No comments:
Post a Comment