भ्रष्ट
अफसरों को ब्लैकलिस्टेड किया जायेगा : सुनील बंशल
सदस्यता
अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम मात्र नहीं, बल्कि सदस्यता ग्रहण करने वालों को देश
की विकास यात्रा में साझीदार भी बनाना है
सुरेश गांधी

श्री बंशल ने कहा कि हर जाति हर समूह के लोगों को भाजपा
से जोड़ना लक्ष्य है। सदस्यता अभियान भाजपा की पहुंच बढ़ाने का एक तरीका है। पार्टी के
सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि
पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनाव
में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी
बाकी है। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या
में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी लगातार लोगों के लिए
काम करती रहेगी और देश के विकास में सदस्यता अभियान के ज़रिए अहम भागीदारी निभाएगी।
श्री बंशल ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं
के लिए कम से कम दो लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वीकार
किया कि ऑनलाइन सदस्यता को पारदर्शी बनाने के लिए ही ऑफलाइन प्रक्रिया साथ-साथ रखी
गयी है। इसके साथ ही जो फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं, उन्हें भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण
कराना होगा। श्री बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम मात्र नहीं
है बल्कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को देश की विकास यात्रा में साझीदार बनाने
का काम करना है। भाजपा की सदस्यता सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी है। प्रदेश में 3 अगस्त
तक भाजपा के 60 लाख से अधिक नए प्राथमिक सदस्य बन चुके है। संगठन में रहकर ही बड़े लक्ष्यों
को हासिल किया जा सकता है।
श्री बंसल ने कहा कि सक्रिय सामाजिक कार्यक्रर्ता बनकर संगठन
को मजबूत करने एवं समर्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने
पर्यावरण संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण
के साथ ही स्वच्छता अभियान के द्वारा अपनी सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को
पूरी लगन और ईमानदारी से निभाना हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नालॉजी का प्रयोग करके मोदी
जी भष्ट्राचार खत्म करने में जुटे है। हम सभी को मोदी जी और अमित शाह जी से प्रेरणा
लेकर अहर्निश संगठन के कार्यो में लगना है। संगठन की ताकत अधिक से अधिक सदस्यता है
और इस सदस्यता अभियान के द्वारा हमें भाजपा परिवार के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सौंपी गई है। जिसे हमें पूरे परिश्रम के साथ पूर्ण करना है। इस मौके पर शहर उत्तरी
विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, काशी प्रान्त के संगठन मंत्री
महेश चंद्र श्रीवास्तव व महिला जायसवाल महासभा की रीता जायसवाल, मीडिया प्रभारी नवरतन
राठी समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
No comments:
Post a Comment