Tuesday, 3 March 2020

मदन दुबे व अमित जायसवाल बने पार्षद

मदन दुबे अमित जायसवाल बने पार्षद
यूपी के 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में किया गया नामित
भाजपाईयों में जश्न, देर रात तक चला बधाईयों का दौर
सुरेश गांधी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया है। ये पार्षद नगर निगम चुनाव के करीब सवा दो साल बाद नामित किए गए हैं। ऐसे में इन्हें अधिकतम पौने तीन साल का ही कार्यकाल मिलेगा। नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों में पार्षदों का मनोनयन जल्द किया जाएगा। नाममित पार्षदों में वाराणसी नगर निगम से मदन मोहन दुबे अमित जायसवाल सहित कई लोग शामिल है।
उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगमों में 10, नगर पालिका परिषद में पांच और नगर पंचायतों में तीन पार्षद नामित कर सकती है। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम में दी गई व्यवस्था के आधार पर राज्य सरकार जब चाहे नामित पार्षदों का कार्यकाल खत्म कर सकती है। नगर विकास विभाग ने मंगलवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, फीरोजाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में पार्षद नामित किए हैं। नामित पार्षदों को मेयर एक कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाएंगे।
यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने बताया कि इन पार्षदों के नामित होने से नगर निगमों का प्रजातांत्रिक स्वरूप अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों में भी सदस्य नामित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाराणसी नगर निगम में मदन मोहन दुबे, अमितजायसवाल, गोकूल शर्मा, राजकुमार यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विपिन कुमार, मिथिलेश, रामेश्वर प्रसाद, संजू सरोज जीतेन्द्र को पार्षद के रूप में नामित किया गया है। नगर निगम वाराणसी में संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता, पार्टी के आन बान शान की लड़ाई लड़ने वाले नामित पार्षदों को स्टांप शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल के पुत्र आयुष जायसवाल ने सभी को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘मॉडल’ बनाम ‘मूड’ की निर्णायक जंग

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘ मॉडल ’ बनाम ‘ मूड ’ की निर्णायक जंग  यूपी में 2027 की जंग अब सीधे ज़मीन पर उ...