Wednesday, 15 January 2025

ठंड से ठिठुरी काशी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, हवा में नमी बढ़ी

ठंड से ठिठुरी काशी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, हवा में नमी बढ़ी 

कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे

न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट

अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

जीरो विजिबिलिटी से वाहनों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा

सुरेश गांधी

वाराणसी। काशी में बुधवार को शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। रात के तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। शहर से लेकर गांव तक कोहरे के साथ ही दिन में पछुआ हवाओं में नमी अधिक रही। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 6.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। 

न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। खास बात यह रही कि अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सूर्योदय होने के बाद भी गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग चलते नजर आए। भीषण शीतलहर और ठंड को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसको लेकर बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने आदेश जारी किया है। हालांकि अवकाश के दौरान परिषदीय विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के समस्त अध्यापक प्रधानाध्यापक विद्यालय में उपस्थित होकर आधार, डीबीटी एवं ऑपरेशन कायाकल्प एवं अन्य विभागीय कार्य करते रहेंगे। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छटा तो कुछ देर के लिए हल्की धूप हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही से धूप छंट गई। इधर, शाम को गलन भी अधिक रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार को 15.2 रिकॉर्ड किया गया, यह औसत से 6.5 कम रहा। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के कक्षा 1 से 8 तक की सभी बोर्ड के समस्त विद्यालय सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, यूपी बोर्ड के स्कूलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

काशी में खाकी का नया स्वर्णिम अध्याय : 491 बेटियों ने पहनी वर्दी, परेड ग्राउंड पर गूंजा ‘सेवा, सुरक्षा और सम्मान’ का संकल्प

काशी में खाकी का नया स्वर्णिम अध्याय : 491 बेटियों ने पहनी वर्दी , परेड ग्राउंड पर गूंजा ‘ सेवा , सुरक्षा और सम्मान ’ का संक...