Sunday, 29 June 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश 

संगठन को मजबूत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं : सरवर सिद्दीकी

सुरेश गांधी

भदोही. भाजपा नेता सरवर सिद्दीकी के जनसंपर्क कार्यालय पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सरवर सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूलमंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। बैठक के बाद 'पेड़ मां के नाते' कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता खन्ना, भाजपा नेता श्री सरवर सिद्दीकी, समाजसेवी कालीन निर्यातक श्री मुश्ताक अंसारी ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान श्री राजीव विश्वकर्मा, श्री आशीष चौहान, श्री मुमताज अंसारी, श्री आदिल अली, श्री मुश्ताक अंसारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘मॉडल’ बनाम ‘मूड’ की निर्णायक जंग

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘ मॉडल ’ बनाम ‘ मूड ’ की निर्णायक जंग  यूपी में 2027 की जंग अब सीधे ज़मीन पर उ...