सूचना विभाग में बदलाव की बयार, नई जिम्मेदारियों से बढ़ेगी पारदर्शिता
सूचना विभाग में नई जिम्मेदारिया, हर अधिकारी पर जवाबदेही तय
डायरेक्टर इंफॉर्मेशन
विशाल
सिंह
के
नेतृत्व
में
विभाग
का
कायाकल्प,
डिजिटल
से
लेकर
प्रिंट
मीडिया
तक
सशक्त
रणनीति
सुरेश गांधी
वाराणसी. उत्तर प्रदेश का सूचना एवं
जनसंपर्क विभाग (आई एंड पीआरडी)
इन दिनों व्यापक बदलावों से गुजर रहा
है। सरकार ने विभाग को
और सक्षम, आधुनिक तथा जवाबदेह बनाने
के लिए कई नए
अधिकारियों की तैनाती की
है। इसका सीधा उद्देश्य
है कि सरकारी योजनाओं
और नीतियों की जानकारी त्वरित,
सटीक और प्रभावी रूप
से जनता तक पहुंचे।
डायरेक्टर इंफॉर्मेशन विशाल सिंह इन परिवर्तनों
के केंद्र में हैं। वे
विभाग में नई ऊर्जा
और तकनीक का समावेश करते
हुए इसे एक आधुनिक
स्वरूप देने में जुटे
हैं। अब हर अधिकारी
की जिम्मेदारी तय होगी और
जवाबदेही भी स्पष्ट होगी,
जिससे प्रचार-प्रसार की कार्यप्रणाली और
अधिक व्यवस्थित हो सके।
नई संरचना के तहत अनुराग प्रसाद को सोशल और डिजिटल मीडिया की कमान दी गई है। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी अभियानों की धारणा और प्रभाव तय करना आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे वे संभालेंगे। आत्रेय मिश्र को इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स और प्रिंट मीडिया से जुड़े प्रचार-प्रसार का दायित्व सौंपा गया है।
यह जिम्मेदारी उन्हें जनता और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए मिली है। मतलब साफ है आज की राजनीति और प्रशासन में सूचना विभाग की भूमिका केवल “सरकारी प्रचार” तक सीमित नहीं रह गई है। यह विभाग जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। विपक्ष और आलोचकों का प्रयास रहता है कि सरकार की योजनाओं को लेकर भ्रम और नकारात्मक नैरेटिव गढ़ा जाए। ऐसे में सूचना विभाग की जिम्मेदारी है कि वह तथ्यों के साथ जवाब दे और जनता तक सही तस्वीर पहुंचे। योगी सरकार का यह कदम बताता है कि वह सूचना तंत्र को सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और संवाद का सशक्त औजार बनाना चाहती है। सोशल व डिजिटल मीडिया की ताकत का उपयोग करते हुए, साथ ही परंपरागत प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता को जोड़ते हुए, यह मॉडल सरकार को जनता से सीधा जोड़ने का काम करेगा।
विशाल सिंह की भूमिका
विशाल सिंह की पहचान एक ऊर्जावान और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में है। त्वरित सूचना व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उनके प्रयासों ने विभाग को नई पहचान दी। वे नवाचार और जवाबदेही दोनों पर जोर देते हैं। यही वजह है कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग अब केवल “प्रचार तंत्र” नहीं, बल्कि “विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने और जनता तक सकारात्मक संदेश पहुँचाने वाला” विभाग बन रहा है।
निस्संदेह, इन नए बदलावों से उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश का सूचना विभाग आने वाले समय में और सशक्त बनेगा। सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां जनता तक अधिक पारदर्शिता और सटीकता से पहुंचेंगी तथा आलोचनाओं और भ्रम फैलाने की कोशिशों को भी तथ्यात्मक जवाब मिलेगा।सूचना विभाग में नई जिम्मेदारिया
अनुराग प्रसाद
: सोशल व डिजिटल मीडिया
की कमान।
आत्रेय मिश्र
: इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स व प्रिंट मीडिया
की जिम्मेदारी।
हर
अधिकारी की जवाबदेही तय
: विभाग में कामकाज होगा
अधिक पारदर्शी।
विशाल सिंह,
डायरेक्टर इंफॉर्मेशन : बदलावों के सूत्रधार, नवाचार
व जवाबदेही पर जोर।
सरकार
का मकसद : योजनाओं की सटीक जानकारी
जनता तक पहुँचाना और
विपक्षी नैरेटिव को तथ्यों से
जवाब देना।



No comments:
Post a Comment