Wednesday, 29 April 2026

हर-हर महादेव के जयघोष में डूबा काशी, बरेका से विश्वनाथ धाम तक ऐतिहासिक स्वागत

हर-हर महादेव के जयघोष में डूबा काशी, बरेका से विश्वनाथ धाम तक ऐतिहासिक स्वागत 

ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा से सजी पांच स्थली, जनसैलाब ने बिछाई आस्था की चादर

विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना, जनप्रतिनिधियों से संवाद में झलका विकास का संकल्प

लहुराबीर पर छात्राओं का सल्यूट, पीएम ने मुस्कान के साथ किया अभिवादन स्वीकार

सुरेश गांधी

वाराणसी. दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार सुबह बरेका से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से निकला, पूरा मार्गहर-हर महादेवके गगनभेदी उद्घोष, ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और डमरू दल की गूंज से जीवंत हो उठा। बरेका मुख्य द्वार से बनारस स्टेशन होते हुए विश्वनाथ धाम तक सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ अपने सांसद की एक झलक पाने को आतुर नजर आई। 

गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच काशीवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। शहर की आस्था, उत्साह और उत्सव का यह अद्भुत संगम काशी की सांस्कृतिक आत्मा को अभिव्यक्त करता दिखा।

पूरे मार्ग को प्रशासन और संगठन की ओर से पांच प्रमुख स्वागत स्थलों में विभाजित किया गया था, जहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग अंदाज में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। 

हालांकि इन निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त भी जगह-जगह नागरिकों ने स्वतःस्फूर्त तरीके से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा मार्ग एक भव्य जनउत्सव में तब्दील हो गया।

विश्वनाथ धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

इसके उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियोंकैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रदयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य से कुशलक्षेम पूछते हुए काशी के विकास कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।

लहुराबीर चौराहे पर स्वागत का एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जहां NCC की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर प्रधानमंत्री को सलामी दी। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया, जो वहां उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पांच प्रमुख प्वाइंट बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। इसके बावजूद निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त भी काशी की जनता ने अनेक स्थानों पर फूल बरसाकर अपने सांसद के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया।

पांच प्रमुख स्वागत स्थलों की झलक:

1 (मंडुआडीह): कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

-2 (पुलिस लाइन): राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित अनेक पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।

3 (लहुराबीरकैंट): विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत कई नेताओं की मौजूदगी में जोरदार स्वागत हुआ, वहीं NCC छात्राओं ने सलामी देकर माहौल को गौरवपूर्ण बना दिया।

4 (मैदागिन): डॉ. दयाशंकर मिश्रदयालु’, अशोक धवन, नवरतन राठी सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

-5 (काशी विश्वनाथ मंदिर गेट): डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी और सैकड़ों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।

काशी की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, जुड़ाव और विश्वास का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।हर-हर महादेवके जयघोष के बीच काशी ने एक बार फिर अपने सांसद का स्वागत उसी आत्मीयता और गर्व के साथ किया, जिसने इस शहर को देश की सांस्कृतिक राजधानी का गौरव दिलाया है।

No comments:

Post a Comment

हर-हर महादेव के जयघोष में डूबा काशी, बरेका से विश्वनाथ धाम तक ऐतिहासिक स्वागत

हर - हर महादेव के जयघोष में डूबा काशी , बरेका से विश्वनाथ धाम तक ऐतिहासिक स्वागत  ढोल - नगाड़ों , शंखनाद और पुष्पवर्षा से सज...