यूपी में अब काम दिखता भी है, बना देश की अर्थव्यवस्था का इंजन
भव्य कार्यक्रमों
के
साथ
पखवारेभर
आमजनमानस
के
बीच
भाजपा
मनाएगी
जश्न
योगी ने
पेश
किया
रिपोर्ट
कार्ड,
बोले-
जनता
का
भरपूर
साथ
मिला...
योगी ने
सरकार
की
’सेवा,
सुरक्षा
और
सुशासन
नीति’
पर
जोर
दिया
सुरेश गांधी
देश के सबसे बड़े सूबे का चहुंओर विकास हो रहा है... क्या अमीर, क्या गरीब... हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है...जिसके चलते सूबे में गरीबों का जीवन बेहतर हो रहा है...यूपी की जनता को गरीबी से दूर करने का जो प्रण सीएम योगी ने लिया है उसे हर हाल में निभा रहे हैं...उस दंश को मिटा रहे हैं जिसके चंगुल में राज्य का गरीब दशकों से फंसा हुआ था...लेकिन पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया और अब योगी राज में गरीब भी सुकून की सांस ले रहा है...अच्छी जिंदगी जी रहा है...मतलब साफ है बीमारु से उबरकर सर्वोत्तम प्रदेश बन चुके यूपी में अब काम दिखता भी है।
नारों-वादों से इतर यूपी
अब देश की अर्थव्यवस्था
का इंजन बन चुका
है। इसकी गवाही आधारभूत
ढांचे, कृषि और धार्मिक
क्षेत्र में हुए विकास
के काम दे रहे
है। निवेश बढ़ने, अपराध पर नियंत्रण और
धर्म परिवर्तन विरोधी कानून जैसी उपलब्धियां मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ की बन गयी
है। इन्हीं कामों को बीजेपी ने
24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में
विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों
व कार्ययोजना के तहत सरकार
के 8 साल संदेश के
साथ जनता के बीच
पहुंचेगी. जिला स्तरीय कार्यक्रमों
में गांवों के विकास, किसानों,
महिलाओं और युवाओं के
कल्याण के लिए चलाई
जा रही सरकार की
योजनाओं को प्रमुख तौर
से प्रचारित किया जाएगा. इसके
साथ ही, सरकार की
अपराध और भ्रष्टाचार के
प्रति जीरो टॉलरेंस नीति
पर भी चर्चा की
जाएगी. कहा, आज हर
सेक्टर में यूपी देश
के विकास में ब्रेक थ्रू
के रूप में देखा
जा रहा है।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने अपने 8 साल
के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं.
उन्होंने बताया कि कैसे यूपी
ने बदलाव किया है. योगी
ने कहा कि यूपी
में निवेश बढ़ा है और
जो पहले देश की
अर्थव्यवस्था का बैरियर था,
वो अब इंजन बन
गया है। बता दें,
यूपी में भाजपा की
सरकार बने आठ साल
पूरे हो गए हैं।
साल 2017 में बीजेपी को
जनता प्रचंड बहुमत दिया, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ
को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद
सीएम योगी ने अपना
पांच साल का कार्यकाल
पूरा किया। फिर साल 2022 में
दोबारा हुए विधानसभा चुनाव
में भी यूपी की
जनता ने दिल खोलकर
बीजेपी को वोट दिया,
जिसके बाद बीजेपी नेतृत्व
ने योगी आदित्यनाथ को
ही यूपी के सीएम
के तौर पर चुना।
इस उपलक्ष्य में बीजेपी ने
प्रदेशभर में कार्यक्रमों का
आयोजन की तैयारी की
है.
इस दौरान किसान,
महिलाओं और युवाओं के
कल्याण के लिए चलाई
जा रही सरकार की
योजनाओं को प्रमुख तौर
से पार्टी प्रचारित करेगी. 24 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले
कार्यक्रमों के दौरान प
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिलास्तरीय लाभार्थी
मेला और विकास सेमिनार
का आयोजन किया जाएगा. वहीं,
ग्राम परिषद स्तर पर बीजेपी
महिला मोर्चा महिलाओं के साथ संवाद
करेंगी और उनकी समस्याओं
को समझेंगी. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव
अंबेडकर जयंती के अवसर पर
सफाई अभियान का आयोजन किया
जाएगा. साथ ही बीजेपी
सरकार द्वारा जो सामाजिक न्याय
और सामाजिक समरसता को लेककर किए
काम की चर्चा की
जाएगी.
लखनऊ में प्रेस
वार्ता के दौरान सेवा,
सुरक्षा और सुशासन की
नीति के 8 साल पूरे
होने के अवसर पर
इस कार्यक्रम में योगी ने
सरकार की उपलब्धियां बताईं।
उन्होंने रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए
प्रदेश की जनता को
धन्यवाद दिया। इस दौरान सीएम
योगी अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं
तक के लिए सरकार
की तरफ से किए
गए कार्य का उल्लेख किया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था
से लेकर अपराधियों के
खिलाफ अभियान तक का जिक्र
किया। उन्होंने कहा कि डबल
इंजन की सरकार ने
विकास कार्य किया है। जीडीपी
में उछाल और कानून
व्यवस्था के राज का
जिक्र करते हुए योगी
ने कहा कि हर
क्षेत्र में यूपी आगे
बढ़ा है। उन्होंने 2017 से
पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था
की बदहाली के बारे में
बताते हुए कहा कि
बेटी से लेकर व्यापारी
तक पीड़ित रहते थे। दंगे
और हिंसा होती थी। अपराधियों
का बोलबाला था। पहले यहां
पहचान का संकट था।
आज किसान खुशहाल है और आमदनी
बढ़ी है।
सीएम योगी के
साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री-
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही के साथ
ही सहयोगी दल के मुखिया-
ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, आशीष
पटेल मौजूद रहे। इसके साथ
ही प्रशासन और पुलिस विभाग
के सीनियर अफसर भी रहे।
सीएम आदित्यनाथ ने अपनी सरकार
के 8 साल पूरा होने
के अवसर पर उत्तर
प्रदेश सूचना विभाग की बुकलेट का
विमोचन किया। इस बुकलेट का
विमोचन लखनऊ में किया
गया, जिसमें कामकाज के आधार पर
रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया
है।
योगी के दावे
- प्रदेश में निराश्रित गोवंश
के लिए 7700 से अधिक गो
आश्रय स्थल में 12 लाख
50 हजार से अधिक गोवंश
का संरक्षण सरकार स्वयं कर रही है,
साथ ही सहभागिता योजना
के माध्यम से 1 लाख 5 हजार
पशुपालकों को 1 लाख 63 हजार
गोवंश उनकी सुपुर्दगी में
दिया गया है, जिसके
लिए सरकार 1500 रु प्रति गोवंश
प्रति माह का भुगतान
कर रही है।
- 8 वर्ष में सरकार
ने पुलिस बल को एक
सिस्टम के साथ जोड़ा।
2017 में हमारी सरकार आने पर पुलिस
बल में डेढ़ लाख
से ज्यादा पद खाली थे।
सरकार की नियति पर
जनता और न्यायालय को
संदेह था। सरकार ने
1 लाख 56 हजार पुलिस कार्मिकों
की भर्ती की, साथ ही
मौजूदा समय ने 60 हजार
200 से अधिक नए पुलिस
कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया
समाप्त की, जिन्हें जल्दी
ट्रेनिंग मिलेगी।
- आज हम स्टेट
डेवलपमेंट रीजन सृजित करने
जा हैं। लखनऊ के
आसपास स्टेट कैपिटल रीजन सृजित करने
जा रहे हैं। ऐसे
ही वाराणसी, कानपुर के आसपास काम
होने जा रहा है।
1947 से 2017 तक 1 लाख 28 हजार
494 मजरों तक बिजली पहुचाई
गई थी। पिछले 8 वर्ष
में यह संख्या बढ़कर
2 लाख 49 हजार 818 मजरों तक हो गई
है। 1 लाख 21 हजार मजरों को
हमने सिर्फ 8 वर्ष में विद्युतीकरण
किया गया।
- प्रदेश सरकार के कार्यो से
परिणाम सामने है, आज प्रदेश
अर्थव्यवस्था में नम्बर 2 का
राज्य है। हमारी सरकार
ने पहले ही फैसले
में किसानों के लिए कर्जमाफी
और राज्य कर्मचारियों के लिए 7 जीपे
कमीशन लागू किया। हमने
जनता पर कोई बिना
टैक्स लगाए एक बेहतर
परिणाम दिया। आज यूपी एक
रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है, आज रोजगार
की संभावना बनी है। निवेश
आ रहा है तो
रोजगार के साथ परिवारों
के चेहरे पर खुशहाली लाता
है।
यूपी में प्रकृति
की प्रचुर मात्रा में अवसर थे।
हम इसको आगे बढ़ा
सकते थे। 2017 से पहले किसान
आत्महत्या करता था। कृषि
सेक्टर में एक वीरानी
छाई हुई थी। 2017 के
बाद इस क्षेत्र में
काफी बदलाव हुए हैं। कृषि
विकास दर 13.5 फीसदी से अधिक हुई
है। इससे प्रदेश के
जीडीपी में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
है। इसकी शुरुआत हमारी
पहली कैबिनेट में 36 हजार करोड़ की
कर्जमाफी करके की गई।
आज किसानों को
पीएम किसान सम्मान योजना सहित हर योजना
में धनराशि डीबीटी के माध्यम से
जा रही है। सिंचाई
क्षेत्र में व्यापक बढ़ोतरी
हुई है। वर्षों से
सिंचाई परीयोजनाएं लंबित पड़ी थीं। हमने
इन्हें शुरू किया। आज
आठ वर्ष में 23 लाख
हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा किसानों
को मिली।
प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयों
का उन्नयन हुआ। एक कृषि
विश्वविद्यालय की स्थापना की।
20 नए कृषि विज्ञान केंद्र
की स्थापना की गई। प्रदेश
इस सेक्टर में एक अलग
स्पीड से आगे बढ़ा।
2017 से पहले चीनी उद्योग
बंदी के कगार पर
था। आंदोलन होता था। गन्ना
किसानों का हजारों करोड़
रुपये बकाया था। चीनी मिलें
बंद होती जा रही
थीं। हमने तीन नई
चीनी मिलों की स्थापना की।
छह नई चीनी मिलों
को पुनः संचालित किया।
38 मिलों का विस्तार किया।
वर्तमान में 122 चीनी मिलें क्रियाशील
हैं।
सीएम ने आगे
कहा कि 2017 से अब तक
दो लाख 80 हजार करोड़ का
गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। पिछली
सरकारों के 22 वर्ष के कुल
भुगतान से 60 हजार करोड़ से
ज्यादा भुगतान हमने आठ वर्ष
में किया। पीएम कुसुम योजना
अंतर्गत सोलर पैनल लगाकर
लगभग 86 हजार किसानों के
जीवन मे बदलाव लाया
गया। 14 लाख निजी नलकूपों
को मुफ्त बिजली देकर किसानों की
आमदनी बढ़ाने का कार्य किया।
2017 से पहले हर
जगह बिचौलियों का बोलबाला था।
2017 से 2023 तक गेंहू क्रय
का भुगतान हमने ढाई गुना
ज्यादा (तीन हजार 424 करोड़)
भुगतान किया। धान के क्रय
में 88 हजार करोड़ 746 करोड़
डीबीटी के माध्यम से
दिया गया। सरकार ने
32 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि
को बाढ़ से बचाने
का कार्य किया।
2017 के पहले कानून
व्यवस्था का संकट था।
युवा के सामने पहचान
का संकट था। महाकुंभ
में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण दिखा।
45 दिनों के आयोजन में
कोई अपराध, लूट, छेड़छाड़, अपहरण
कोई भी घटना नहीं
हुई। आने वाले श्रद्धालुओं
के मन मे कोई
असंतोष का भाव नहीं
दिखा।
यूपी ने गरीब
कल्याण क्षेत्र में लंबी छलांग
लगाई है। 15 करोड़ प्रदेशवासी मुफ्त
राशन प्राप्त कर रहे हैं।
56 लाख जनमानस को आवास की
सुविधा दी गई। एक
करोड़ छह लाख महिला
वृद्धजनों को पेंशन मिल
रही है। डीबीटी के
माध्यम से पैसा पहुंचाने
में यूपी देश में
पहले स्थान पर है।
नए वित्त वर्ष
में हम ज़ीरो पावर्टी
स्कीम लॉन्च करने जा रहे
हैं। पहले गड्ढे से
प्रदेश की पहचान होती
थी। आज आप गूगल
करेंगे तो सबसे ज्यादा
एक्सप्रेसवे वाले प्रदेश के
रूप में यूपी का
नाम आता है। यूपी
में सबसे ज्यादा मेट्रो
का संचालन हो रहा है।
देश की पहली रैपिड
रेल संचालित हो रही है।
यूपी निवेश में
पूंजी को सुरक्षित रखने
वाला राज्य है। आने वाले
समय में यूपी निवेशकों
में एक ड्रीम डेस्टिनेशन
बनने की ओर है।
आजादी से 2017 तक सिर्फ 12 मेडिकल
कॉलेज थे। आठ वर्षों
में 80 मेडिकल कॉलेज बने। इसमें 44 सरकारी
व 36 निजी मेडिकल कॉलेज
बने। पहले नर्सिंग पैरामेडिकल
कॉलेज में ताले लटकते
थे। आज बेहतर स्वास्थ्य
सेवाएं संचालित हैं।
उपलब्धियां
अन्त्योदय
से
सर्वोदय
आठ सालों में
2.62 करोड़ से अधिक इज्जत
घर का निर्माण
कोरोना काल के बाद
से 14.70 करोड़ लोगों को
निशुल्क राशन
1.86 करोड़ से अधिक
उज्जवला कनेक्शन
2017 के अबतक 56 लाख
से अधिक आवास
अपराधियों
के
खिलाफ
एक्शन
यूपी के सात
जिलों में पुलिस कमिश्नरेट
की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स नाम के नए
सुरक्षा बल का गठन
यूपी-112 का रिस्पांस टाइम
7 मिनट 24 सेकेंड करना
योगी सरकार में
222 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए,
8118 घायल
महिलाओं
की
सुरक्षा
यूपी में एंटी
रोमिया स्क्वाड का गठन
तीन महिला पीएसी
बटालियन का गठन
मिशन शक्ति जैसे
अभियान
रात में महिलाओं
की कॉल पर पीआरवी
की व्यवस्था
स्मार्ट
सिटी
और
शहरों
का
विकास
125 नए नगर निकायों
का गठन
लखनऊ में एआई
सिटी का क्रियान्वयन
17 शहरों का स्मार्ट सिटी
के तौर पर विकास
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा में
मेट्रो सेवा
यूपी
की
ट्रांसपोर्ट
कनेक्टिविटी
यूपी में 6 एक्सप्रेसवे
संचालित, 11 पर चल रहा
काम
गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट
का निर्माण
देश का सबसे
ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य
भारत की कुल
मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में 45 प्रतिशत योगदान
किसानों
का
सम्मान
कृषि विकास दर
8.6 प्रतिशत से बढ़कर 13.7 प्रतिशत
हुई
हर साल 4 करोड़
टन फल और सब्जियों
के उत्पादन के साथ देश
में पहला स्थान
पीएम कुसुम योजना
से किसानों को 76189 सोलर पंपों का
आवंटन
27 नवीन मंडी स्थलों
का आधुनिकीकरण
हर
घर
रोशन
ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे, तहसील क्षेत्रों में 22 घंटे और जिला
मुख्यालय में 24 घंटे बिजली
अयोध्या को सोलर सिटी
और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सोलर एक्सप्रेसवे
बनाने का काम जारी
निजी नलकूप के
बिजली बिलों में 100 प्रतिशत की छूट
24 घंटे में ट्रांसफार्म
बदलने की व्यवस्था
सांस्कृतिक
धरोहरों
का
संरक्षण
महाकुंभ में दुनिया भर
के 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने
लगाई डुबकी
सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला प्रदेश
बना यूपी
अयोध्या, ब्रज, विंध्य, चित्रकूट और नैमिषारण्य में
विकास परिषद का गठन
अयोध्या राम मंदिर निर्माण,
काशी की देव दीपावली,
अयोध्या दीपोत्सव जैसे आयोजन
स्वास्थ्य
सुविधाओं
पर
बल
गरीब परिवारों को
पांच लाख तक का
निशुल्क चिकित्सा सुरक्षा कवच
5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों
की स्थापना
75 जिलों में डायलिसिस की
निशुल्क सुविधा
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना
से 49 लाख परिवार लाभान्वित
No comments:
Post a Comment