काशी में ‘नमो युवा रन’ की गूंज, हजारों कदमों से एकता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी
के
75वें
जन्मदिवस
पर
सेवा
पखवाड़े
में
वाराणसी
ने
दौड़कर
दिखाई
जोश
और
सामूहिक
शक्ति
सुरेश गांधी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत रविवार को काशी में “नमो युवा रन” मैराथन का भव्य आयोजन हुआ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के
मैदान से प्रारंभ होकर
मलदहिया, लहुराबीर होते हुए जगतगंज
स्थित डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत
विश्वविद्यालय तक फैली यह
दौड़ एकता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता
का जीवंत संदेश देती रही।
सुबह से ही काशी विद्यापीठ परिसर में उत्साह का माहौल था। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
हजारों की संख्या में
युवक-युवतियां, महिलाएं, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं,
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, चिकित्सक, अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी और समाजसेवी कदम
से कदम मिलाकर दौड़ते
दिखे। अंतरराष्ट्रीय धाविका नीलू मिश्रा के
नेतृत्व में अनेक पेशेवर
खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा
का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने ‘एकता में शक्ति’, ‘स्वस्थ शरीर, स्वच्छ भारत’ और ‘सेवा ही संकल्प’ का संदेश दिया।
सेवा, स्वास्थ्य और सद्भाव का यह संगम काशीवासियों के लिए अविस्मरणीय रहा और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को समाजसेवा के उत्सव में बदल गया. माइक्रोटिक कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, एपी कॉलेज, क्वींस कॉलेज समेत कई शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी भागीदारी दर्ज की।
खास बात रही
कि मुस्लिम महिलाओं सहित विभिन्न समुदायों
और वर्गों के लोग भी
बड़ी संख्या में शामिल हुए।
गंगा-जमुनी संस्कृति की यह झलक
काशी की सामूहिक चेतना
को दर्शाती रही।
वहां जिला पंचायत अध्यक्ष
पूनम मोर्या, महापौर अशोक तिवारी, भाजपा
जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज
विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अश्विनी
त्यागी, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ.
नीलकंठ तिवारी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत कई जनप्रतिनिधि,
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद
रहे।




No comments:
Post a Comment