निलंबन पर भड़के बिजलीकर्मी : वाराणसी में जूनियर इंजीनियरों का प्रबंधन के खिलाफ काटा बवाल
नवरात्रि में
निर्बाध
आपूर्ति
का
भरोसा,
पर
अन्याय
के
खिलाफ
डटे
अभियंता
“बिना जांच निलंबन”
का
आरोप,
प्रबंधन
पर
तानाशाही
रवैये
के
तीर
सुरेश गांधी
वाराणसी. वाराणसी बिजली वितरण विभाग में प्रबंधन और जूनियर इंजीनियरों के बीच यह टकराव लगातार गहराता जा रहा है। संगठन का कहना है कि उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी, पर यदि निलंबन रद्द नहीं हुए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, वाराणसी ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता (नगरीय विद्युत वितरण खंड-1) के कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
संगठन
का आरोप है कि
मुख्य अभियंता नियमों को ताक पर
रखकर निर्दोष अवर अभियंता और
प्रोन्नत अभियंताओं को लगातार निलंबित
कर रहे हैं।
जनपद अध्यक्ष इं. मनीष राय ने कहा कि मुख्य अभियंता द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए वाराणसी को “अवर अभियंता-मुक्त जनपद” बनाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इं. प्रमोद कुमार और इं. सत्येंद्र कुमार गुप्ता जैसे अभियंताओं को जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद भी निलंबित किया गया। केंद्रीय उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता ने कहा कि घातक विद्युत दुर्घटना में क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. पंकज जायसवाल और प्रोन्नत अधिकारी इं. जितेंद्र प्रसाद को दोषी ठहराकर निलंबित कर दिया गया, जबकि जांच रिपोर्ट ने इन्हें क्लीन चिट दी थी।
प्रबंधन अपने चहेते अधिकारियों को बचा रहा है और निर्दोषों को बलि का बकरा बना रहा है।” केशव सदन में हुई आपात बैठक में तय हुआ कि जब तक सभी निलंबन आदेश वापस नहीं लिए जाते— संगठन के सदस्य रोज अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने सामूहिक उपस्थिति दर्ज करेंगे। यदि प्रबंधन ने किसी सदस्य पर कार्रवाई की तो सभी अभियंता कार्यबहिष्कार कर धरने पर बैठ जाएंगे। फिर भी संगठन ने जनता को आश्वस्त किया कि नवरात्रि में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।प्रबंधन पर वार्ता से बचने का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि
अधीक्षण अभियंता संवाद से बच रहे
हैं और कार्यालय में
मौजूद नहीं रहते। “संगठन
हमेशा संवाद से समाधान चाहता
है, लेकिन प्रबंधन तानाशाही दिखा रहा है,”
पदाधिकारियों ने कहा। संगठन
ने ऐलान किया कि
25 सितंबर को भी सभी
सदस्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सामूहिक उपस्थिति
दर्ज करेंगे। इस दौरान केंद्रीय
वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अवधेश यादव
मार्गदर्शन देंगे। सभा की अध्यक्षता इं.
मनीष राय और संचालन
इं. रवि चौरसिया ने
किया। इस दौरान केंद्रीय
उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता,
पूर्वांचल संगठन सचिव इं. ज्योति
भास्कर सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. पंकज जायसवाल
समेत बड़ी संख्या में
अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता
मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment