Saturday, 25 April 2026

बनारस को ‘मॉडल सिटी’ बनाने की कवायद तेज, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री ए के शर्मा

बनारस कोमॉडल सिटीबनाने की कवायद तेज, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री के शर्मा 

बरसात से पहले नालों की सफाई पूरी करेंट्रिपिंग पर जीरो टॉलरेंसछोटे उपभोक्ताओं को बड़ी राहतसीएम ग्रिड नगरोदय से बदलेगा शहर का स्वरूप

सुरेश गांधी

वाराणसी. धार्मिक और पर्यटन नगरी वाराणसी को आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के शर्मा ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने नगर निगम और जलकल विभाग को निर्देश दिया कि नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाए, ताकि बरसात में शहर को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार बारिश में किसी भी हाल में जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहरी सौंदर्यीकरण और सड़क सुधार कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा।

सीएम ग्रिड योजना और वैश्विक नगरोदय योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं का असर जमीन पर स्पष्ट दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बनारस का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित रहे, बल्कि इसे आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित किया जाए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा में मंत्री के शर्मा ने बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कहा कि वाराणसी में कहीं भी ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं है और इसे तत्काल खत्म किया जाए। साथ ही निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों की धीमी गति पर भी मंत्री ने असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी हो।

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बैठक में मंत्री ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने वाले महत्वपूर्ण फैसले भी लिए। उन्होंने निर्देश दिया कि 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं का कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस होने पर भी एक माह तक नहीं काटा जाएगा। वहीं 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 200 रुपये तक की राहत दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी कनेक्शन को काटने से पहले 5 चरणों में एसएमएस अलर्ट भेजना अनिवार्य किया गया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाशों पर नेगेटिव बैलेंस होने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में मंत्री के शर्मा ने कहा कि वाराणसी की पहचान देश-विदेश में है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, नगर विकास विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

बनारस को ‘मॉडल सिटी’ बनाने की कवायद तेज, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री ए के शर्मा

बनारस को ‘ मॉडल सिटी ’ बनाने की कवायद तेज , गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री ए के शर्मा  बरसात से पहले नालों की सफा...