Thursday, 23 April 2026

योगी का चेहरा, मायावती का समीकरण और अखिलेश की चुनौती के बीच ‘वोट बंटवारा’ खोलेगा बीजेपी की हैट्रिक का रास्ता?

2027 की जंग : कानून-व्यवस्था, विकास और सियासी समीकरणों के बीच यूपी का निर्णायक चुनाव

योगी का चेहरा, मायावती का समीकरण और अखिलेश की चुनौती के बीचवोट बंटवाराखोलेगा बीजेपी की हैट्रिक का रास्ता

बीजेपी ने समय से पहले चेहरा तय कर खत्म किया सस्पेंस

सपा ने दादरी से छेड़ी मुहिम, क्यायोगी मॉडलदिलाएगा सत्ता की हैट्रिक या बदलेगा जनादेश का मिज़ाज?

तीसरी ताकत का दांव या वोटों का विभाजन? बसपा कीसोशल इंजीनियरिंगबनाम बीजेपी कायोगी कार्ड’, 2027 का छुपा गणित

ब्राह्मण-मुस्लिम-दलित समीकरण से बसपा की वापसी की कोशिश, सपा के साथ संभावित वोट बंटवारा, क्या यही बीजेपी की हैट्रिक की असली कुंजी बनेगा

सुरेश गांधी

वाराणसी. उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 का विधानसभा चुनाव अब केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्किमॉडल बनाम विकल्पकी निर्णायक लड़ाई बनता जा रहा है। भाजपा ने अपने पत्ते समय से पहले खोलते हुए साफ कर दिया है कि चुनाव का चेहरा एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ही होंगे। वहीं दूसरी ओर सपा ने पश्चिमी यूपी के दादरी से मिशन-2027 का बिगुल बजाकर यह संकेत दे दिया है कि मुकाबला सीधा और तीखा होगा। यह चुनाव केवल सीटों का गणित नहीं, बल्किगवर्नेंस के मॉडल”, “सामाजिक समीकरणऔरराजनीतिक विश्वासकी अग्निपरीक्षा होगा। 

यह अलग बात है, 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात पर एक दिलचस्प और निर्णायक मोड़ उभर रहा है, तीसरी ताकत के रूप में बसपा की सक्रियता। अब तक मुकाबला मुख्यतः बीजेपी बनाम सपा माना जा रहा था, लेकिन मायावती के नेतृत्व में बसपा जिस तरह से अपने पारंपरिक और नए सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटी है, उसने चुनावी गणित को और जटिल बना दिया है। यह केवलतीसरी पार्टी की मौजूदगीनहीं, बल्कि वोटों के ऐसे विभाजन का संकेत है जो सीधे तौर पर बीजेपी के पक्ष में जा सकता है।

2027 का चुनाव यूपी की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ होगा। एक तरफ योगी आदित्यनाथ कासख्त प्रशासन और तेज विकासका मॉडल है, तो दूसरी ओर विपक्ष कासामाजिक न्याय और आर्थिक सवालोंपर आधारित नैरेटिव। यह चुनाव तय करेगा : क्या उत्तर प्रदेशमजबूत नेतृत्वको प्राथमिकता देता रहेगा? यानए विकल्पकी तलाश करेगा? अगर कानून-व्यवस्था की छवि, विकास की रफ्तार और लाभार्थी योजनाओं का प्रभाव कायम रहा, तो बीजेपी के लिए हैट्रिक संभव है। लेकिन अगर बेरोजगारी, सामाजिक असंतोष और विपक्ष की एकजुटता मजबूत हुई, तो मुकाबला कांटे का हो सकता है। मतलब साफ है “2027 में यूपी केवल सरकार नहीं चुनेगा, बल्कि यह तय करेगा कि भविष्यमॉडलसे चलेगा यामूडसे। 

चेहरा तय, रणनीति स्पष्ट,, बीजेपी कायोगी कार्ड

बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगाना कई संदेश देता है। पहला, पार्टी अपने सबसे मजबूत क्षेत्रीय चेहरे के साथ चुनाव में उतरना चाहती है। दूसरा, 2017 और 2022 के अनुभवों से सीखते हुए इस बारचेहरे का सस्पेंसखत्म कर दिया गया है। 

नितिन नवीन के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी अब चुनाव को पूरी तरहयोगी बनाम बाकीके फ्रेम में ले जाना चाहती है। 2017 में पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा और जीत के बाद योगी को आगे किया। 2022 में भी कुछ हद तक अस्पष्टता रही, लेकिन 2027 के लिए पार्टी ने पहले ही तय कर लिया कि नेतृत्व का केंद्र योगी ही होंगे। 

मतलब साफ है : बीजेपी अपने सबसे भरोसेमंद ब्रांड, “योगी मॉडलको ही जनता के सामने रखेगी।

योगी मॉडल’, हकीकत, धारणा और बहस

योगी आदित्यनाथ का शासन तीन प्रमुख स्तंभों पर खड़ा दिखता है, कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद।

कानून-व्यवस्था : नो-नॉनसेंसछवि : यूपी, जिसे कभी अपराध और माफिया के लिए जाना जाता था, वहां कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला। माफिया के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, तेज पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर नीति, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान. यूपी पुलिस की सक्रियता ने सरकार कोसख्त प्रशासनकी पहचान दी। हालांकि, विपक्ष इसेअति-आक्रामकनीति बताते हुए सवाल उठाता है कि क्या कानून का राज पूरी तरह संतुलित है? यही द्वंद्व 2027 में भी बड़ा मुद्दा रहेगा, सुरक्षा बनाम संवैधानिक संतुलन। 

इंफ्रास्ट्रक्चर : एक्सप्रेसवे से निवेश तक : योगी सरकार ने विकास को दृश्य और मापनीय बनाया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, शहरीकरण और एयरपोर्ट परियोजनाएं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स यूपी को वैश्विक नक्शे पर स्थापित करने की कोशिश हैं। यह वह क्षेत्र है जहां बीजेपी अपने काम कोदिखानेमें सबसे मजबूत स्थिति में है।

सांस्कृतिक पहचान : राजनीति का भावनात्मक पक्ष

योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जैसे प्रोजेक्ट्स ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश दिया। इससे बीजेपी को कोर वोट बैंक में मजबूती मिलती है, लेकिन विपक्ष इसेध्रुवीकरणका प्रयास बताता है।

विपक्ष की चुनौती, क्या सपा बदल पाएगी समीकरण?

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा 2027 के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। दादरी से मिशन की शुरुआत का मतलब है, पश्चिमी यूपी में सामाजिक समीकरणों को मजबूत करना।

सपा की रणनीति : जातीय समीकरणों को साधना, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाना, बीजेपी केकानून-व्यवस्था मॉडलपर सवाल. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है, क्या विपक्ष एकजुट हो पाएगाखासतौर से तब जब उनका हित अपने अस्तित्व को लेकर हो

2027 का असली रण, किन मुद्दों पर होगा फैसला?

सुरक्षा बनाम स्वतंत्रता : क्या जनता सख्त कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देगी याअधिकारों की बहसको?

रोजगार और आर्थिक अवसर : इंफ्रास्ट्रक्चर बना, निवेश आया, लेकिन क्या नौकरियां पर्याप्त हैं? यह युवाओं का सबसे बड़ा सवाल होगा।

ग्रामीण और किसान मुद्दे : पश्चिमी यूपी में किसान राजनीति अभी भी निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

जातीय समीकरण : यूपी की राजनीति में जातीय समीकरण अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, वे केवल नए रूप में मौजूद हैं।

क्या बीजेपी लगा पाएगी हैट्रिक?

बीजेपी का दावा है किगुड गवर्नेंस $ विकास $ लाभार्थी योजनाएंउसे तीसरी बार सत्ता दिलाएंगी। प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ, राशन, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं. इन योजनाओं का सीधा असरलाभार्थी वर्गपर पड़ा है, जो चुनाव में निर्णायक बन सकता है।

बसपा का नया दांव : ‘सोशल इंजीनियरिंग 2.0’

बसपा की राजनीति हमेशा सेसोशल इंजीनियरिंगपर आधारित रही है, लेकिन 2027 के लिए यह रणनीति और व्यापक होती दिख रही है। मुख्य समीकरण : दलित $ ब्राह्मण $ मुस्लिम वोट बैंक. सवर्णों में नाराजगी को साधने की कोशिश. मुस्लिम वोटों मेंसुरक्षित विकल्पबनने की रणनीति.  बसपा यह संदेश देने में लगी है कि वह केवल दलितों की पार्टी नहीं, बल्किसर्वजनकी पार्टी है, ठीक उसी तरह जैसे 2007 में उसने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। बसपा का लक्ष्य साफ है : सपा और बीजेपी दोनों से नाराज मतदाताओं को एक मंच पर लाना।

बीजेपी केनाराज वोटऔर बसपा की उम्मीद

बीजेपी के भीतर और उसके परंपरागत समर्थन वर्ग में कुछ असंतोष के संकेत भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं, टिकट वितरण को लेकर असंतोष. स्थानीय नेताओं की उपेक्षा. कुछ वर्गों मेंप्रतिनिधित्वकी भावना का कमजोर होना. बसपा इन्हींनाराज वोटोंको अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है। खासकर ब्राह्मण वोट बैंक, जो कभी बसपा के साथ मजबूत तरीके से जुड़ा था, उसे फिर से साधने की कवायद तेज है।

पुरानी छवि बनाम नया नैरेटिव : लॉ एंड ऑर्डर पर टकराव

बसपा अपने शासनकाल कीकानून-व्यवस्थाकी छवि को फिर से उभारने में जुटी है। मायावती सरकार को अक्सरसख्त प्रशासनके लिए याद किया जाता है, और यही नैरेटिव अब फिर से सामने लाया जा रहा है।

सबसे बड़ा फैक्टरः सपा-बसपा वोटों का विभाजन

यहां से चुनाव का सबसे अहम गणित शुरू होता है। अखिलेश यादव की सपा और बसपा दोनों ही बीजेपी विरोधी वोट बैंक को साधने की कोशिश करेंगी। लेकिन अगर दोनों अलग-अलग लड़ती हैं, तो मुस्लिम वोटों का बंटवारा, दलित वोटों का आंशिक खिसकाव. ओबीसी समीकरण में उलझन. यानी बीजेपी को सीधे फायदा. वैसे भी यूपी मेंवोट शेयरसे ज्यादावोट का बंटवाराचुनाव तय करता है। 2014, 2017 और 2019 के चुनावों में यही पैटर्न देखा गया, विपक्ष के वोट बंटे और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला।

No comments:

Post a Comment

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘मॉडल’ बनाम ‘मूड’ की निर्णायक जंग

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘ मॉडल ’ बनाम ‘ मूड ’ की निर्णायक जंग  यूपी में 2027 की जंग अब सीधे ज़मीन पर उ...