डिजिटल दादागिरी का दौर : फेसबुक पर ‘पैसा दो या गुम हो जाओ’, इंस्टाग्राम पर ‘टैलेंट दिखाओ और छा जाओ’!”
एक्स से
दूरी,
लिंक
पर
पहरा,
सोशल
मीडिया
के
एल्गोरिद्म
ने
मीडिया
और
यूजर्स
दोनों
को
किया
बेबस
अब खबर
नहीं,
एल्गोरिद्म
तय
करता
है,
आप
दिखेंगे
या
गायब
हो
जाएंगे!
सुरेश गांधी
वाराणसी. डिजिटल क्रांति के इस युग में जहां सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति की आज़ादी का सबसे बड़ा मंच माना गया, वहीं अब उसी मंच पर “नियंत्रण”, “दबाव” और “व्यावसायिक हित” के आरोप तेज होते जा रहे हैं। कभी दोस्ती और संवाद का माध्यम रहा फेसबुक आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा दिखाई देता है, जहां यूजर्स खुलकर कह रहे हैं, “अगर पैसे नहीं दिए, तो आपकी आवाज कहीं नहीं पहुंचेगी।”
इसके उलट, इंस्टाग्राम युवाओं के लिए एक नए अवसर का मंच बनकर उभरा है, जहां बिना किसी बड़े संसाधन के भी कोई सामान्य यूजर रातोंरात पहचान बना सकता है। यही कारण है कि देश का युवा वर्ग तेजी से फेसबुक से दूरी बनाकर इंस्टाग्राम की ओर झुकता जा रहा है।
लेकिन
इस पूरे घटनाक्रम का
सबसे चिंताजनक पहलू है, “डिजिटल
कंट्रोल” का बढ़ता दायरा,
जिसमें अब मीडिया संस्थान
भी खुद को असहज
महसूस करने लगे हैं।
मतलब साफ है “अब
खबर नहीं, एल्गोरिद्म तय करता है,
आप दिखेंगे या गायब हो
जाएंगे!”
फेसबुक बनाम एक्स : अदृश्य टकराव या एल्गोरिद्मिक रणनीति?
सोशल मीडिया की इस लड़ाई में एक नया मोर्चा खुला है, एक्स यानी पूर्व का ट्विटर। यूजर्स और मीडिया हाउस लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि फेसबुक पर यदि एक्स के लिंक या पोस्ट को शेयर किया जाता है, तो उसकी पहुंच अचानक कम हो जाती है। कई मामलों में पोस्ट हटने, चेतावनी मिलने या अकाउंट पर कार्रवाई तक की शिकायतें सामने आई हैं।
हालांकि फेसबुक इस तरह के किसी भेदभाव को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं करता, लेकिन व्यवहारिक अनुभव कुछ और ही कहानी बयान करते हैं। यह पूरा मामला केवल तकनीकी नहीं, बल्कि “डिजिटल वर्चस्व” की लड़ाई जैसा प्रतीत होता है, जहां हर प्लेटफॉर्म चाहता है कि यूजर उसी के इकोसिस्टम में रहे और कहीं और न जाए।
मीडिया की मजबूरी : ‘हेडिंग डालो, कमेंट में पढ़ाओ’
इस एल्गोरिद्मिक दबाव का सबसे बड़ा असर अब मीडिया इंडस्ट्री पर दिख रहा है। हाल यह है कि आज तक, हिन्दुस्तान, भास्कर, अमर उजाला जैसे सभी बड़े मीडिया संस्थान भी अब फेसबुक की “सीमाओं” को समझ चुके हैं। परिणामस्वरूप, उन्होंने अपनी डिजिटल रणनीति बदल दी है : फेसबुक पर केवल आकर्षक हेडिंग या ब्रेकिंग लाइन पोस्ट की जाती है. पूरी खबर सीधे पोस्ट करने से बचा जाता है.
यूजर्स को निर्देश दिया जाता है, “पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़िए.” यह बदलाव केवल तकनीकी नहीं, बल्कि मजबूरी का संकेत है। मीडिया संस्थान अब एल्गोरिद्म से टकराने के बजाय उसके हिसाब से खुद को ढालने लगे हैं।
‘पे-टू-रीच’ मॉडल : क्या फेसबुक अब केवल पैसे वालों का मंच?
फेसबुक पर लगातार बढ़ते “बूस्ट पोस्ट” और “पेड प्रमोशन” के चलन ने एक नई बहस को जन्म दिया है, क्या अब सोशल मीडिया भी आर्थिक असमानता का शिकार हो गया है?
आज स्थिति यह है कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचे, तो आपको पैसा खर्च करना होगा। इसके विपरीत, इंस्टाग्राम अभी भी एक हद तक “ऑर्गेनिक ग्रोथ” का मौका देता है।
वहां कंटेंट की गुणवत्ता और यूजर एंगेजमेंट के आधार पर पोस्ट वायरल हो सकती है। यही वजह है कि युवा इसे “निष्पक्ष मंच” मानते हैं, जबकि फेसबुक को “कॉमर्शियल प्लेटफॉर्म” के रूप में देखा जाने लगा है।
एल्गोरिद्म की सत्ता : कौन दिखेगा, कौन नहीं?
आज सोशल मीडिया
पर असली ताकत कंटेंट
में नहीं, बल्कि एल्गोरिद्म में है। एल्गोरिद्म
यह तय करता है
: कौन-सी पोस्ट ज्यादा
लोगों तक पहुंचेगी, किसे
नजरअंदाज किया जाएगा, किसे
चेतावनी मिलेगी या हटाया जाएगा.
जब यह निर्णय एक
“ब्लैक बॉक्स” के भीतर होता
है, तो पारदर्शिता पर
सवाल उठना स्वाभाविक है।
यूजर्स को यह महसूस
होने लगा है कि
उनकी आवाज अब उनके
हाथ में नहीं, बल्कि
एक अदृश्य सिस्टम के नियंत्रण में
है।
युवाओं का पलायन : अवसर की तलाश या भरोसे का संकट?
युवाओं का इंस्टाग्राम की
ओर झुकाव केवल ट्रेंड नहीं,
बल्कि एक संदेश है।
यह संदेश है कि युवा
ऐसे मंच की तलाश
में हैं : जहां उन्हें बिना
पैसे के पहचान मिले,
जहां उनकी प्रतिभा को
मौका मिले, जहां एल्गोरिद्म “न्यायपूर्ण”
लगे. लेकिन सवाल यह भी
है कि क्या यह
भरोसा लंबे समय तक
कायम रहेगा? इतिहास बताता है कि जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म बड़ा
होता है, वह व्यावसायिक
दबाव में आ जाता
है। ऐसे में इंस्टाग्राम
का भविष्य भी इसी दिशा
में जा सकता है।
डिजिटल लोकतंत्र या डिजिटल नियंत्रण?
सोशल मीडिया को
अक्सर “डिजिटल लोकतंत्र” कहा जाता है,
लेकिन मौजूदा हालात इस धारणा को
चुनौती दे रहे हैं।
अगर प्लेटफॉर्म यह तय करने
लगें कि कौन-सी
जानकारी दिखेगी और कौन-सी
नहीं, तो यह अभिव्यक्ति
की स्वतंत्रता के लिए खतरे
की घंटी हो सकती
है। मीडिया संस्थानों का “कमेंट बॉक्स
मॉडल” अपनाना इस बात का
संकेत है कि अब
कंटेंट नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म की नीतियां हावी
हो रही हैं।
बदलती डिजिटल दुनिया का कड़वा सच
आज सोशल मीडिया
एक ऐसे मोड़ पर
खड़ा है, जहां अवसर
और नियंत्रण के बीच की
रेखा धुंधली होती जा रही
है। फेसबुक जहां “कमाई का मंच”
बनता जा रहा है,
वहीं इंस्टाग्राम “मौकों का मंच” बना
हुआ है। लेकिन दोनों
ही अंततः एक ही कॉर्पोरेट
ढांचे के भीतर संचालित
होते हैं। सच्चाई यह
है : अब सोशल मीडिया
पर आपकी पहुंच आपके
कंटेंट से ज्यादा, प्लेटफॉर्म
की नीतियों और आपकी आर्थिक
क्षमता पर निर्भर करती
जा रही है। और
जब खबरें हेडिंग तक सिमट जाएं,
और पूरी सच्चाई कमेंट
बॉक्स में छिपानी पड़े,
तो यह सिर्फ तकनीकी
बदलाव नहीं, बल्कि एक गहरे डिजिटल
संकट का संकेत है।







No comments:
Post a Comment