जनसेवा के सफर में रविंद्र का जन्मदिन, उमड़ा अपनापन
गुलाब बाग
कार्यालय
में
कार्यकर्ताओं
ने
काटा
केक,
पुष्पगुच्छ
और
मिठाई
से
दी
बधाई;
भक्ति
संगीत
ने
बांधा
समां
सुरेश गांधी
वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल का जन्मदिन मंगलवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में उल्लास और आत्मीयता के बीच मनाया गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों और समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।समारोह में उस समय आत्मीयता का रंग और गहरा हो गया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की बेटी के जन्मदिन का संयोग भी मंगलवार को ही रहा। उनके वाराणसी आगमन पर गुलाब बाग कार्यालय में रविंद्र जायसवाल ने उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। दोनों को एक साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
समर्थकों ने राज्य मंत्री
को पुष्पगुच्छ भेंट किए और
मिठाई खिलाकर बधाई दी। बड़ी
संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं
और क्षेत्रीय लोगों के बीच जन्मदिन
समारोह महज औपचारिक आयोजन
नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के
बीच आत्मीय रिश्ते का अवसर बन
गया।समारोह में इस्कॉन मंदिर
के पुजारी और अक्षय पात्र
से जुड़े गुरुजी समेत अन्य कलाकारों
ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दीं।
मधुर सुरों और भक्ति गीतों
से गुलाब बाग कार्यालय का
वातावरण देर तक भक्तिमय
बना रहा। संगीत की
प्रस्तुतियों ने समारोह में
उत्सव के साथ आध्यात्मिक
रंग भी घोल दिया।‘
जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा
जन्मदिन समारोह में रविंद्र जायसवाल
ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों
के प्रति आभार जताया। उन्होंने
कहा कि जनता और
कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास
और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा
ऊर्जा और प्रेरणा का
स्रोत रहा है। उन्होंने
कहा कि जनसेवा के
दायित्व को पूरी निष्ठा
के साथ निभाते हुए
क्षेत्र और प्रदेश के
विकास के लिए निरंतर
प्रयास करते रहेंगे।समारोह में
उमड़ी भीड़ और बधाई
देने पहुंचे लोगों का उत्साह इस
बात का गवाह रहा
कि राजनीति के औपचारिक दायरों
से परे भी जनप्रतिनिधि
और जनता के बीच
विश्वास व अपनत्व का
रिश्ता अपनी अलग पहचान
रखता है।


No comments:
Post a Comment