मंत्री रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व
में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
250 फीट लंबा तिरंगा
बना
आकर्षण
का
केंद्र
स्कूली बच्चों
और
स्थानीय
नागरिकों
के
हाथों
में
लहराता
रहा
तिरंगा
सुरेश गांधी
वाराणसी. रविवार को वाराणसी में
उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं
न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में
एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा
मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से
प्रारंभ होकर गुलाब बाग
होते हुए आईपी मॉल
से भारत माता मंदिर
तक गई।
तिरंगा यात्रा में भारत के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बना 250 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके अतिरिक्त, 20×30 फीट का एक और विशाल तिरंगा भी यात्रा में शामिल था, जिसे स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में थाम रखा था। यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा की शुरुआत मंत्री
रविन्द्र जायसवाल द्वारा लौह पुरुष सरदार
वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा
पर माल्यार्पण कर की गई।
इस दौरान पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, पीआरडी, एनडीआरएफ के जवानों समेत
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिक
मौजूद रहे। भारत माता
मंदिर पहुंचकर उपस्थित लोगों ने यह शपथ
ली—
भारत माता मंदिर में सैनिकों को सम्मानित करते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि, "हमारे सैनिक रेगिस्तान की तपिश से लेकर सियाचिन के ग्लेशियर तक कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। जब वे सरहदों पर खड़े होते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं।
हमें
अपनी सेनाओं के अदम्य साहस
और शौर्य पर गर्व है।"
उन्होंने हाल ही में
सम्पन्न ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते
हुए कहा कि भारत
की सेनाओं ने दुश्मन को
मुंहतोड़ जवाब दिया और
देश की सुरक्षा में
नया मानक स्थापित किया
है। मंत्री ने भारत माता
मंदिर में स्थित अखंड
भारत के मानचित्र के
महत्व को भी विस्तार
से बताया। इस मौके पर
पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या
में आमजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment