Thursday, 18 September 2025

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फिर मिलेगी रेल किराए में 50 फीसदी छूट

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फिर मिलेगी रेल किराए में 50 फीसदी छूट 

सांसद साधना सिंह की पहल पर रेल मंत्री का आश्वासन

पत्रकारों की आवाज सुनी गई, रेल यात्रा फिर होगी किफायती

सुरेश गांधी

वाराणसी। लंबे समय से मांग कर रहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर आई है। सांसद साधना सिंह के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट को फिर से लागू करने का भरोसा दिलाया है। 

जानकारी के अनुसार, सांसद साधना सिंह ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को यात्रा में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया। 

उन्होंने रेल मंत्री को पत्र भेजकर पुराने आदेश को बहाल करने की मांग की। पत्रकार संगठनों ने सांसद साधना सिंह के प्रयास और रेल मंत्री के आश्वासन का स्वागत किया है। 

उनका कहना है कि समाचार संकलन के लिए लगातार यात्रा करने वाले पत्रकारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। 

रेल मंत्री का निर्देश 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च - अप्रैल 2025 में पत्र संख्या 4739/2025 के तहत संबंधित निदेशालय को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीद : जल्द लागू होगी सुविधा

रेलवे सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट मिलते ही इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी। 

उम्मीद की जा रही है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फिर से टिकट पर आधे किराए की छूट मिल सकेगी।

No comments:

Post a Comment

मोदी के 12 साल में बदली काशी, देश को दिखाया विकास का मॉडल”

मोदी के 12 साल में बदली काशी , देश को दिखाया विकास का मॉडल ”  धर्म एवं आस्था की नगरी काशी में बीते एक दशक के दौरान व...