Monday, 30 March 2026

स्मार्ट बिजली की ओर काशी : अब मीटर भी ‘डिजिटल’, बिल में मिलेगी छूट

स्मार्ट बिजली की ओर काशी : अब मीटर भीडिजिटल’, बिल में मिलेगी छूट 

आरडीएसएस योजना के तहत मुफ्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर, समय पर रिचार्ज पर 2 फीसदी छूट; रात, रविवार छुट्टियों में नहीं कटेगी बिजली

सुरेश गांधी

वाराणसी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आरडीएसएस योजना के तहत अब पुराने मीटरों को निशुल्क स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जा रहा है। जनपद वाराणसी में अब तक 1,74,569 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल जैसी सुविधा के साथ बिजली उपभोग पर सीधा नियंत्रण मिल रहा है।

प्रमुख फायदे एक नजर में -

समय पर रिचार्ज करने पर बिजली दरों में 2 फीसदी की विशेष छूट

बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन अतिरिक्त सप्लाई

शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक बिजली नहीं कटेगी

रविवार सरकारी छुट्टियों में भी नो डिस्कनेक्शन

रिचार्ज के 2 घंटे के भीतर बहाल होगी सप्लाई

जमा सुरक्षा राशि सीधे प्रीपेड बैलेंस में समायोजित

यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से रीयल टाइम खपत और बिल की जानकारी

उपभोक्ता होंगेपावरफुल

अब बिजली बिल भी मोबाइल रिचार्ज की तरह आसान हो गया है। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, वेबसाइट, पेटीएम, जीपेय और जन सेवा केंद्र के जरिए कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही एसएमएस और वाट्स्प अलर्ट के जरिए बैलेंस और खपत की जानकारी मिलती रहेगी।

स्मार्ट सिस्टम, स्मार्ट नियंत्रण

नए मीटर आईएसआई प्रमाणित हैं और इन-बिल्ट कम्युनिकेशन तकनीक से लैस हैं, जो रीयल टाइम डेटा उपलब्ध कराते हैं। यही नहीं, भविष्य में सोलर प्लांट लगाने पर यही मीटर नेट मीटर में बदला जा सकेगा।

बड़े स्तर पर अभियान जारी

पूर्वांचल में 73 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, गोरखपुर और बस्ती जोन में तेजी से काम चल रहा है। मतलब साफ है स्मार्ट मीटर केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की पहल है, जहां बिजली पर नियंत्रण भी आपका और बचत भी आपकी।

No comments:

Post a Comment

किसान था पहला इनोवेटर, कारीगर हैं आत्मनिर्भर भारत की ताकत : योगी

किसान था पहला इनोवेटर , कारीगर हैं आत्मनिर्भर भारत की ताकत : योगी  विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री...